H

पीएम मोदी ने आज से लांच किया 'एक पेड़ माँ के नाम' कैंपेन, इस पार्क में पौधा लगाकर की शुरुआत

By: Sanjay Purohit | Created At: 05 June 2024 06:50 AM


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर एक कैंपेन की शुरुआत कर दी है। इस कैंपेन से पीएम की मंशा है कि देश में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं।

bannerAds Img
आज वर्ल्ड इनवायरमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस है। इस अवसर पर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए आज खुद प्रधानमंत्री मोदी एक कैंपेन शुरू कर दी है। इस कैपेंन को 'एक पेड़ माँ के नाम' दिया गया है। इसकी शुरुआत पीएम मोदी खुद एक पौधा लगाकर कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कैपेंन की शुरुआत बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर की है। इसका उद्देश्य देश भर में अभियान चलाकर पौधारोपण करवाना है।

पहली बार कब मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को विश्वभर में लोगों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के महत्त्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। ये 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को UNGA ने शुरू किया था। हर साल ये दिन थीम के हिसाब से मनाया जाता है। इस साल की थीम “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता रखी गई है और इस बार सऊदी अरब को मेजबान देश बनाया गया।