H

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बिहार दौरे पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का तंज...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 27 May 2024 09:25 AM


प्रशांत किशोर ने कहा कि, मैं पिछले 17 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं। मुझे न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता दिखा, न ही कोई कार्यक्रम दिखा।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच, राष्ट्रीय नेताओं का बिहार आने का भी सिलसिला जारी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी की सोमवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इससे पहले चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, बिहार में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

बिहार में कांग्रेस कहीं दिखाई नहीं दे रही है

बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं बिहार में हूं और इसी राज्य में पदयात्रा कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है और कांग्रेस के संदर्भ में मुझसे सवाल का जवाब चाह रहे हैं तो हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी। इसके साथ ही चुनावी रणनीतिकार ने यह भी कहा है कि, मैं पिछले 17 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं। मुझे न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न ही कोई कार्यकर्ता दिखा, न ही कोई कार्यक्रम दिखा।

कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी - पीके

पीके ने पत्रकारों से चर्चा में आगे कहा कि, इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है। अगर बिहार में कोई प्रयास कर रहा है तो अच्छी बात है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इस दौरान RJD को लेकर कहा कि, अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है, ये तो दलों की अपनी समझ है। RJD की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह पर है। अब ये पद उन्हें क्यों दिए, ये तो RJD वाले ही बता सकते हैं। पीके ने कहा कि, कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि, वो बिहार में क्या करना चाहती है?