कांग्रेस पर बरसे देवेंद्र फडणवीस, बोले - जब चुनाव आता है, इन्हें महाकाल याद आ जाते है, यह चुनावी हिन्दू हैं
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 19 September 2023 01:06 PM
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, कांग्रेस सनातन धर्म को खतरा बता रही है, जिसे खत्म करने में जुटी हुई है। जो 10 हज़ार साल से भी ज़्यादा पुराना धर्म है।

मध्य प्रदेश में चुनावी रण की तैयारियां जोरों पर है और सत्ताधारी बीजेपी के साथ प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने भी रणभेरी बजा दी है। दोनों ही अपनी अपनी यात्राएं कर रहे हैं। एक तरफ प्रदेशभर में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही है, वहीं गणेश चतुर्थी से कांग्रेस ने भी जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ कर दी है। लेकिन अपनी अपनी यात्राओं के यशोगान के साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एक दूसरे की यात्रा पर हमलावर है।
जन आशीर्वाद यात्रा एमपी में निरंतर जारी
भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा एमपी में निरंतर जारी है। इसी क्रम में धार में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री व बीजेपी के सीनियर नेता देवेंद्र फडणवीस भी जनआशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए। इसके साथ ही मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आम लोगों के बीच रथ में सवार होकर पहुंचे जहां उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की। वहीं यात्रा के दौरान मिलन महल में आम सभा भी रखी गई, जहां बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस चुनावी हिन्दू है - देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सनातन धर्म को खतरा बता रही है, जिसे खत्म करने में जुटी हुई है। जो 10 हज़ार साल से भी ज़्यादा पुराना धर्म है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, 5 साल हिंदुओं को गाली देते है, जब चुनाव आता है, इन्हें महाकाल याद आ जाते है। यह चुनावी हिन्दू है, इन्हें चुनाव में सबक सिखाना चाहिए।