H

Rajasthan News: 1 अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का टाइम, इस समय से खुलेंगे स्कूल, लागू होगी ये व्यवस्था

By: payal trivedi | Created At: 31 March 2024 07:26 AM


टोंक जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों का समय 1 अप्रैल से बदलेगा। ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार एक पारी के स्कूल 1 अप्रैल से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे।

bannerAds Img
Jaipur: टोंक जिले के सरकारी और मान्यता प्राप्त गैर सरकारी (Rajasthan News) स्कूलों का समय 1 अप्रैल से बदलेगा। ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार एक पारी के स्कूल 1 अप्रैल से सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे। जबकि 2 पारी के स्कूलों का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। इसमें प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। दो पारी में सरकारी स्कूल चलाने के लिए हर साल उच्चाधिकारियों से स्वीकृति लेनी होगी।

1 अप्रैल से ये होगा स्कूलों का शेड्यूल

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मीना लसारिया (Rajasthan News) ने बताया कि एक पारी विद्यालय में सुबह 7.30 बजे प्रार्थना सभा 25 मिनट की होगी। प्रत्येक कालांश और मध्यांतर 25-25 मिनट के होंगे। इस तरह 1 बजे स्कूल की छुट्टी होगी। दो पारी में चलने वाले स्कूलों में पहली पारी सुबह 7 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी और दूसरी पारी दोपहर 12.30 से शाम 6 बजे तक चलेगी।

सुबह 7:30 बजे से खुलेंगे स्कूल

DEO माध्यमिक मीना लसारिया ने बताया कि प्रार्थना समय सुबह 7.30 बजे से 7.55 बजे तक होगा। पहला कालांश सुबह 7.55 बजे से 8.30 बजे, दूसरा कालांश सुबह 8.30 बजे से 9.05 बजे तक, तीसरा कालांश 9.05 बजे से 9.40 बजे तक, चौथा कालांश सुबह 9.40 बजे से 10.15 बजे तक होगा। वहीं मध्यांतर सुबह 10.15 बजे से 10.40 बजे तक कुल 25 मिनिट का होगा। इसी तरह कालांश पांच सुबह 10.40 बजे से 11.15 बजे, कालांश छठा सुबह 11.15 से 11.50 बजे तक, कालांश 7वां सुबह 11.50 से दोपहर 12.25 बजे तक, कालाशं आठवां दोपहर 12.25 से 1.00 बजे तक होगा। सभी कालांश 35-35 मिनिट के होंगे। इसी तरह 2 पारी वाले स्कूलों का समय आधा घंटा पहले रखा गया है।