INDORE NEWS: कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए
By: Richa Gupta | Created At: 12 September 2023 01:23 PM
इंदौर शहर में मतदाता सूची में त्रुटी को लेकर शहर कांग्रेस नें पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया की इंदौर शहर में कई जगह मतदाता सूची में गड़बडी हो रही है।

इंदौर शहर में मतदाता सूची में त्रुटी को लेकर शहर कांग्रेस नें पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया की इंदौर शहर में कई जगह मतदाता सूची में गड़बडी हो रही है। इसको लेकर उन्होंने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करा दी है लेकिन इसके बाद भी अगर इन मतदाता सूची में सुधार नही हुआ तो कांग्रेस द्वारा उच्चन्यायालय की शरण में जाने की बात कही है।
कई गड़बड़ियां पाई गई
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल इंदौर की विधानसभा तीन ओर चार में मतदाता सूची में त्रृटी को लेकर आरोप लगाए है कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके द्वारा विधानसभा का सर्वे कराया गया है जिंसमे कई गड़बड़ियां पाई गई है। जिसमे कई मतदाता सूची अंकित पते पर नही पाए गए वही कई जगहों पर पते ही प्राप्त नही हुए इसके साथ ही कई मतदाताओ की मृत्यु हो चुकी है।
उच्च न्यायालय जाने की बात कही
वहीं कई मतदाता यह जगहों पर स्थानांतरित हो चुके है वही बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम मतदाता सूचि में कई बार आये है ऐसे तमाम आरोप लगाकर कांग्रेस ने मतदाता सूची पर सवालिया निशान खड़े किए है और उच्च न्यायालय जाने की बात कही।