एमपी में जोरदार ठंड ने दी दस्तक, कई जिलों में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में जबरदस्त ठंड ने दस्तक दे दी है। पारे में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। कई जिलों में तो तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।
मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में जबरदस्त ठंड ने दस्तक दे दी है। पारे में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। कई जिलों में तो तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। इस कारण लोगों को ठंड महसूस होने लगी है। ग्वालियर में तापमान गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर में तापमान तेजी से गिरने का कारण उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में उत्तर भारत की ओर से सर्द हवाएं आ रही हैं। अभी उत्तर भारत के कुछ स्थानों में बारिश तो कुछ स्थानों में बर्फबारी का असर दिखाई दे रहा है। यही कारण है कि अब मध्य प्रदेश का मौसम भी ठंडा होने लगा है।
ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा
बता दें कि, मध्य प्रदेश में हमेशा से सबसे कम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में रिकॉर्ड होता है, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि ग्वालियर से 0.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। अगर न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो प्रदेश में सभी जिलों में पारा 15 डिग्री के नीचे ही दर्ज किया गया, जिसमे पहली बार ग्वालियर ने न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
न्यूनतम तापमान
प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 11.6 डिग्री सेल्सियस, दतिया में 12 डिग्री सेल्सियस, गुना में 12.6 डिग्री सेल्सियस, उमरिया और मलाजखंड में 12.6 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर के नौगांव में 12.5 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 15 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 15 सेल्सियस, जबलपुर में 13 डिग्री सेल्सियस, धार में 13.8 डिग्री सेल्सियस , राजगढ़ में 12 डिग्री सेल्सियस और रायसेन में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।