H

50 किमी. की रफ्तार से आएगा तेज अंधड़, भयानक बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

By: Sanjay Purohit | Created At: 01 April 2024 07:00 AM


गर्मी सीजन के दूसरे महीने अप्रेल की शुरुआत आज से हो रही है। आमतौर पर अप्रेल में भोपाल सहित प्रदेश भर में तेज गर्मी पड़ती है और अक्सर इस माह लू जैसे हालात बनते हैं। इस बार भी मौसम का ट्रेंड इसी तरह रहने की संभावना है।

bannerAds Img
अप्रेल के पहले सप्ताह में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है, दूसरे सप्ताह में तापमान में हल्की गिरावट रह सकती है, जबकि तीसरे और चौथे सप्ताह में 20 से 30 अप्रेल के बीच गर्मी का असर बढ़ सकता है। ऐसे में प्रदेश में कई स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है। मौसम केंद्रने बताया कि इस बार अप्रेल में गर्मी का असर अच्छा रहने की संभावना है। प्रदेश में तेज गर्मी के हालात बन सकते हैं। इस समय मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।

शहरों में लू के हालात बनेंगे

इसके बाद दूसरे सप्ताह में 8 से 12 अप्रेल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तेज आंधी बारिश के साथ अन्य जिलों में बौछारें, बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। इसी प्रकार आखरी सप्ताह में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। इसके कारण कई शहरों में लू के हालात बनेंगे। साथ ही कई स्थानों पर गर्म रातों का भी दौर रह सकता है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल ,संभाग के जिलों और राजगढ़, बैतूल, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह और छतरपुर में गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी. साथ ही साथ यहां तेज हवा भी चलेगी.