H

केंद्रीय मंत्री ने किया प्रदेश अध्यक्ष के पक्ष में प्रचार, स्मृति ईरानी ने चुनाव से पहले वीडी शर्मा को दी जीत की बधाई

By: Richa Gupta | Created At: 03 April 2024 11:14 AM


पन्ना में मंच से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं-अबकी बार 400 पार। एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा- ये जवाना है वंदे भारत का, वो आज भी साइकिल से चलते हैं।

bannerAds Img
पन्ना में मंच से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं-अबकी बार 400 पार। एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा- ये जवाना है वंदे भारत का, वो आज भी साइकिल से चलते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र जमा कर दिया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, विपक्ष की पार्टियों ने यहां पर टिकट बदलकर यह दिखा दिया कि देश जो कह रहा है कि अबकी बार 400 पार और एक बार फिर मोदी सरकार का नारा साकार हो रहा है। में वीडी शर्मा को जीत की अग्रिम बधाई देती हूं। मध्य प्रदेश की हर सीट पर कमल खिलाने की आपको अग्रिम बधाई देती हूं।

मध्य प्रदेश में संगठन की क्या ताकत है

विधानसभा चुनाव में कई तरह की अटकले लग रही थी। लेकिन जिस तरह के परिणाम आए उसने दिखा दिया कि मध्य प्रदेश में संगठन की क्या ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो बूथ रह गए थे उन्हें इस बार जितना है। मैं जिस लोकसभा क्षेत्र से लड़ रही हूं ना वहां बीजेपी का पट्टा पहनना और श्री राम का नाम श्राप माना जाता था। वहां कांग्रेस के साथ ही साइकिल भी खूब चलती थी, वहां आज हाथ को साफ किया गया साइकिल को धीमा किया।

डर से भागने की कांग्रेस की फितरत सी हो गई

हार के डर से भागने की कांग्रेस की फितरत सी हो गई है अमेठी वालों से पूछो। जिनकी डेली नियत बदलती है उनका टिकट बदलना तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है। जिसके पक्ष में धर्म सत्य लोकतंत्र हो जीत उसकी पक्की है। सपा को वोट देना मतलब उन ताकतों को वोट देना जो देश को तोड़ना चाहती है देश के टुकड़े करना चाहती हैं। बूथ का कार्यकर्ता जनता के बीच जाय और सर झुकाकर मोदी के लिए आशीर्वाद मांगे।

कोविड के वक्त सब भाग गए थे

प्रश्नता का भाव रखते हुए जनता जनार्दन से कहें की जब मौत मंडरा रही थी कोविड के वक्त तब सब भाग गए थे तब भाजपा कार्यकर्ता घर-घर गांव गांव जाकर मास्क औऱ सेनेटाइजर बाट रहा था।