H

मध्यप्रदेश में तेज धूप का कहर, पारा हुआ हाई, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

By: Richa Gupta | Created At: 26 March 2024 07:14 AM


होली के बाद मध्य प्रदेश में तेज धूप का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम का हाल ये है कि एमपी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने लगा है।

bannerAds Img
होली के बाद मध्य प्रदेश में तेज धूप का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम का हाल ये है कि एमपी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर और निवाड़ी के पृथ्वीपुर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बिजावर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री रिकॉर्ड हुए।

गर्मी का एहसास होने लगेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान देखा गया। प्रदेश का मौसम अब धीरे- धीरे गर्म होना शुरू होगा। जिससे प्रदेशवासियों को अब गर्मी का एहसास होने लगेगा।

बिजावर और पृथ्वीपुर में सबसे अधिक तापमान

सबसे अधिक तापमान की बात करे तो बिजावर और पृथ्वीपुर में 40.5 डिग्री, दमोह में 40.0 डिग्री, दतिया में 39.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 39.0 डिग्री, नर्मदापुरम, गुना, सागर, भेरूंदा में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।