H

सीएम डॉ.मोहन यादव दिल्ली पहुंचे, नवनिर्वाचित 29 सांसद भी आज जाएंगे, कल भाजपा की अहम बैठक

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 June 2024 10:46 AM

भाजपा ने अपने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को गुरुवार को दिल्ली बुलाया है। ये सभी आज रात तक दिल्ली पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को 11 बजे भाजपा और एनडीए गठबंधन के सभी सांसदों की बैठक होगी। दिल्ली रवानगी से पहले भाजपा के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राजधानी में श्यामला हिल्स स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इनसे मुलाकात के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव दिल्ली रवाना हो गए।

bannerAds Img

कल भाजपा की अहम बैठक

गौरतलब है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। शुक्रवार को भाजपा संसदीय दल की अहम बैठक होगी, जिसमें इन सभी का स्वागत भी किया जाएगा। प्रदेश में भाजपा 11 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। नवनिर्वाचित सांसदों के अलावा प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल भी दिल्ली जाएंगे।