H

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका,पूर्व विधायक मनोज चावला कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 23 March 2024 08:16 AM

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के कई बड़े नेता और पार्टी के पुराने कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए हैं और ये सिलसिला निरंतर जारी है। इसी कड़ी में रतलाम क्षेत्र में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

bannerAds Img

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस नेता व आलोट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वॉइन कर ली। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की उपस्थिति में दोनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।