H

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 1 November से शुरु होगी धान खरीदी, तैयारियां शुरु......

By: Shivani Hasti | Created At: 31 October 2023 12:03 AM


banner
CG NEWS : दुर्गूकोंदल छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 1नवंबर से शुरू होगी। इसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारी कर लिया है। कुछ किसान धान मिंजाई कर खरीदी चालू होने का इंतजार कर रहे हैं। और अधिकांश किसान धान कटाई में व्यस्त हैं। लेकिन विकासखंड दुर्गूकोंदल के लैंपस कोदापाखा में धान खरीदी की कोई तैयारी शुरू नहीं हुई है। यहां धान खरीदी फड़ की सफाई भी नहीं हुई है, बिजली कनेक्शन नहीं लगी है, ऐसे हालात में 1नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ नहीं हो पायेगी। लैंपस प्रबंधक कोदापाखा राकेश्वरी पुजारी ने बताया कि कोदापाखा लैंपस में धान खरीदी 1नवबंर प्रारंभ नहीं हो पायेगी। यहां खरीदी चालू कराने के प्राथमिक व्यवस्था के लिए बजट नहीं है, 2021-22 में धान खरीदी में गड़बड़ी हुई। इसी गड़बड़ी की भरपाई के लिए लैंपस की 13लाख कमीशन राशि सहकारिता विभाग ने कटौती कर दिया है। पिछले घाटे की इस समय की समिति की मेहनत राशि काट दी गई है। इस कारण कोई तैयारी धान खरीदी की नहीं हुई है। इसलिए धान खरीदी 1नवंबर से प्रारंभ नहीं हो पायेगी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।

Read More: CG NEWS : बिलासपुर में जमकर गरजीं प्रियंका गांधी, कहा - काम करने के लिए नियत सही होनी चाहिए.....