H

मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, सबसे बड़ा सवाल- किसको मिलेगा कौन-सा मंत्रालय?

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 June 2024 04:23 AM


नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद, गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगी।

bannerAds Img
नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद, गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगी। यह बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम पांच बजे हो सकती है।

आज ही विभागों का बंटवारा संभव

मोदी कैबिनेट में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी आज ही किया जा सकता है। माना जा रहा है कि गृह के साथ ही वित्त, विदेश और रक्षा मंत्रालय भाजपा अपने पास रखेगी।