H

आप नेता गोपाल राय का बीजेपी पर हमला, बोले - देश को बचाने के लिए बीजेपी की तानाशाही खत्म करना जरूरी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 12 May 2024 07:54 AM


दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि, मोदी जी ने खुद 75 साल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के रिटायरमेंट का नियम बनाया और अब वे 75 साल के होने जा रहे हैं।

bannerAds Img
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं में अलग ही फुर्ती नजर आ रही है। पार्टी नेताओं की तरफ से लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमला जारी है। वहीं आज रविवार को दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने सत्तारूढ पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, दिल्ली के अन्दर आप लगातार भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के खिलाफ अलग अलग तरीके से जनता के बीच चुनाव प्रचार कर रही है।

बीजेपी सरकार की तानाशाही को खत्म करना ज़रूरी है

AAP नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने अपने बयान में आगे यह भी कहा है कि, पहले भी हमने कई दूसरे माध्यम से लोगों को बताने की कोशिश की है। आज फिर से साइक्लोथॉन के माध्यम से जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं कि, देश को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार की तानाशाही को खत्म करना ज़रूरी है।

भाजपा में कल से भूचाल आया हुआ है

गोपाल राय ने कहा कि, कल से अरविंद केजरीवाल ने जब बयान दिया (कि प्रधानमंत्री अगले साल 75 वर्ष के होने जा रहे हैं) उसकी चर्चा भाजपा का हर पदाधिकारी-कार्यकर्ता कर रहा है। मोदी जी ने खुद 75 साल होने पर पार्टी के शीर्ष नेताओं के रिटायरमेंट का नियम बनाया और अब वे 75 साल के होने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के बयान से भाजपा में कल से भूचाल आया हुआ है।