H

Loksabha Election: विधानसभा चुनाव में निष्कासित किए गए 16 कार्यकर्ता बीजेपी में होंगे शामिल, विधायक आक्या का समर्थन भी होगा स्वीकार

By: payal trivedi | Created At: 23 March 2024 07:34 AM


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के बीच चल रहा टकराव अब खत्म होते हुए नजर आ रहा है। दोनों ने ही अब भारतीय जनता पार्टी के लिए एक होने का फैसला किया है।

bannerAds Img
Jaipur: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या (Loksabha Election) के बीच चल रहा टकराव अब खत्म होते हुए नजर आ रहा है। दोनों ने ही अब भारतीय जनता पार्टी के लिए एक होने का फैसला किया है। आज दोपहर 3 बजे बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रोग्राम के दौरान 16 निष्कासित किए हुए कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में लिया जाएगा। इसके अलावा चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा दिए गए समर्थन को भी स्वीकार किया जाएगा। इस खबर के आते ही चित्तौड़गढ़ वासियों में उत्साह देखा जा रहा है।

सीएम हाउस में हुई मीटिंग में की गई बातचीत

पिछले दिनों सीएम हाउस में एक मीटिंग हुई थी, जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी ने चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के बीच में मध्यस्थता करवाई थी। इस दौरान निष्कासित किए गए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लिए जाने की बात भी हुई थी। इसके अलावा विधायक ने अपना पूर्ण रूप से समर्थन बीजेपी को देने का आश्वासन दिया था। आज शनिवार को दोपहर 3 बजे जयपुर के बीजेपी कार्यालय में एक मीटिंग आयोजित होगी, इसमें निष्कासित किए गए 16 कार्यकर्ताओं को वापस बीजेपी में ज्वाइन करवाया जाएगा। यह सभी कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में बागी हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का साथ दिया था। इस बात से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट ने 21 नवंबर को पार्टी विरोधी गतिविधि होने के कारण प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया था।

इन कार्यकर्ताओं को किया जाएगा शामिल

निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं (Loksabha Election) में भदेसर पंचायत समिति की प्रधान सुशीला कंवर आक्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर परिषद सभापति सुशील कुमार शर्मा, CKSB चेयरमेन लक्ष्मण सिंह खोर, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष और पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमैन और पार्षद सुरेश झंवर, पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, पूर्व मंडल महामंत्री और पार्षद अनिल ईनाणी, पूर्व मंडल महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, पूरन सिंह राणा, बालकिशन भोई, पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो अशोक रायका, पूर्व उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रेगर को वापस आज पार्टी में शामिल किया जाएगा। वहीं, विधायक आक्या द्वारा दिए गए समर्थन को स्वीकार किया जाएगा।

एक अन्य आयोजन चित्तौड़गढ़ में भी होने की संभावना

इस दौरान CM भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, सेतु माने जा रहे पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी भी वहां मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि कुछ दिनों बाद चित्तौड़गढ़ में सीएम भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में एक बड़ा आयोजन भी होगा। जिसमें आक्या समर्थित कार्यकर्ताओं को भी बीजेपी में वापस ले लिया जाएगा। इस जानकारी के मिलते ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह से ही सोशल मीडिया में घर वापसी के पोस्ट डाले जा रहे है।