H

कंगना रनौत ने सुप्रिया श्रीनेत को दिया जवाब, बोलीं - सभी महिलाएं सम्मान की पात्र, इतनी भद्दी टिप्पणी कष्टदायक

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 26 March 2024 10:07 AM


अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि, मैंने उस विषय पर जवाब दे दिया है। एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं।

bannerAds Img
हिंदी सिनेमा की शानदार अभिनेत्री व मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर की गई विवादित टिप्पणाी मामले में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत बुरी तरह से घिरी हुईं हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग समेत कई अन्य नेताओं ने भी इस मामले में सुप्रिया श्रीनेत का विरोध किया है। वहीं अब कंगना रनौत ने सुप्रिया श्रीनेत को इस मामले में घेरा है। कंगना ने अपने ऊपर किए गए अपमानजनक कमेंट पर जवाब देते हुए कहा है कि, सभी महिलाएं सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है।

कंगना बोली - मंडी को छोटा काशी कहते हैं

मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार व अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए कहा कि, मैंने उस विषय पर जवाब दे दिया है। एक अभिनेत्री और महिला होने के नाते या फिर तमाम महिलाएं जिनका कोई भी पेशा हो, वे सभी महिला सम्मान की पात्र हैं। किसी भी महिला को अपमानित करना गलत है। कंगना रनौत ने आगे कहा कि, मंडी को छोटा काशी कहा जाता है, उसके बारे में इतनी भद्दी टिप्पणी करना कष्टदायक है।

जेपी नड्डा से कंगना करेंगी मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार, मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत आज यानी की मंगलवार को देश की रकाजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकती हैं। अभिनेत्री कंगना ने भी जानकारी दी है कि, मुझे नड्डा जी ने दिल्ली बुलाया है, हमारी बैठक होगी इसके बाद ही मैं कोई प्रतिक्रिया दे पाऊंगी। आपको बता दें कि, मंडी से लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत रात साढ़े 8 बजे भारतीय जनता पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिल सकती हैं।