H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

पलटू कुमार का अंतिम अध्याय समाप्त होगा, केंद्रीय मंत्री का नीतीश पर निशाना

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 28 August 2023 10:24 AM


केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि, नीतीश का मुंगेरी लाल का सपना...सपना ही रह जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की तुलना 'ईस्ट इंडिया कंपनी' से की

banner
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सीएम नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि, अब अगले लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार का अंतिम अध्याय समाप्त होगा और जीरो पर आउट होंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने बिहार सीएम को पलटू राम तक कह दिया। चौबे ने आगे कहा कि, नीतीश का मुंगेरी लाल का सपना...सपना ही रह जाएगा। वहीं विपक्षी गठबंधन I-N-D-I-A की तुलना 'ईस्ट इंडिया कंपनी' से करते हुए उन्होंने कहा कि, इनका 'I-N-D-I-A' घमंडिया में परिवर्तित हो गया है।

विपक्ष की बारात का दूल्हा कौन?

आपको बता दें कि, विपक्षी गठबंधन 'I-N-D-I-A'में शामिल दलों की 31 अगस्त और 1 सितंबर को दो दिवसीय बैठक मुंबई में होने वाली है। इस बैठक को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हमला बोलते हुए कहा कि, इन लोगों की बारात में दूल्हे का पता नहीं है। इसके अलावा उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, भ्रष्टाचारी भारत छोड़ो। तुष्टिकरण की नीति अपनाने वाले भारत छोड़ो।

डॉ. चंद्रशेखर पर चौबे को प्रहार

बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने रामचरितमानस से जुड़े सवाल पर राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पर भी जमकर बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, वो लोग मूढ़ हैं, अज्ञानी हैं जो फालतू बातें करते हैं। असली ज्ञानी तो तुलसीदास जी हैं। वहीं आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, वो लोग मूढ़ हैं, अज्ञानी हैं जो फालतू बातें करते हैं। असली ज्ञानी तो तुलसीदास जी हैं।