H

झाबुआ से मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

By: Ramakant Shukla | Created At: 10 February 2024 02:04 PM

अप्रैल-मई में लोकसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं। मध्यप्रदेश सहित गुजरात और राजस्थान की कई सीटों पर आदिवासी मतदाता निर्णायक भूमिका में है। आदिवासी मतदाताओं का झुकाव भाजपा की तरफ रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित सभी छह सीटें भाजपा ने जीती थीं। विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने बढ़त बनाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को प्रदेश के झाबुआ में से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

bannerAds Img

पीएम मोदी ने लिखा- एमपी के विकास में कल का दिन अहम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, मध्यप्रदेश की विकास यात्रा में कल एक अहम पड़ाव का दिन है। दोपहर करीब 12:40 बजे झाबुआ में कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान जनजातीय महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करने का सुअवसर भी मिलेगा। प्रधानमंत्री यहां जनजातीय सम्मेलन से आदिवासियों को संदेश देंगे। क्रांतिसूर्य टंटया भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखने के साथ कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा जुटी है। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव उपस्थित रहेंगे।