H

चंपई सोरेन सरकार की आज होगी पहली परीक्षा, सुबह 11 बजे साबित करेंगे बहुमत

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 February 2024 03:56 AM


सीएम चंपई सोरेन ने विधायकों को हैदराबाद भेजे जाने से पहले दावा किया था कि, उनके पास पूर्ण बहुमत है। सर्किट हाउस से 43 विधायकों के समर्थन वाला वीडियो जारी किया था।

bannerAds Img
झारखंड में चंपई सोरेन सरकार का आज यानी सोमवार को फ्लोर टेस्ट होना है। चंपई सोरेन आज सुबह 11 बजे विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। बता दें कि, कोर्ट की इजाजत से हेमंत सोरेन भी फ्लोर टेस्ट के दौरान मौजूद रहेंगे।

सत्ता पक्ष के 37 विधायक हैदराबाद से रांची लौटे

वहीं, फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार रात को सत्ता पक्ष के 37 विधायक हैदराबाद से रांची लौटे। सत्ता पक्ष के विधायक 2 फरवरी 2024 को सीएम चंपाई सोरेने के शपथ ग्रहण के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उड़ान रद्द हो जाने से उन्हें वापस एयरपोर्ट से लौटना पड़ा। 3 फरवरी को वो हैदराबाद के लिए रवाना हुए। विधायकों को आज कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा लाया जाएगा। प्रशासन की ओर से सर्किट हाउस से विधानसभा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

43 विधायकों के समर्थन का दावा

सीएम चंपई सोरेन ने विधायकों को हैदराबाद भेजे जाने से पहले दावा किया था कि, उनके पास पूर्ण बहुमत है। सर्किट हाउस से 43 विधायकों के समर्थन वाला वीडियो जारी किया था। हालांकि, हेमंत सोरेन को छोड़ दें तो फिर भी 4 विधायक इससे बाहर थे। इसी बीच लोबिन हेम्ब्रोम की नाराजगी भी सामने आई थी। हेम्ब्रोम ने कहा कि, विधायकों को हैदराबाद जाने की जरूरत नहीं थी, जो बिकने वाले हैं वे कहीं भी बिक सकते हैं और मुझे कोई नहीं खरीद सकता।