H

चुनावी समीक्षा के लिए कांग्रेस की बैठक शुरू, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी और प्रियंका, राहुल हुए शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 June 2024 07:11 AM


लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शामिल हुईं हैं। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव परिणाम के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा शामिल हुईं हैं। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा करेगी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन होगा। बतादे कि कांग्रेस इस बैठक में तमाम राज्यों के पीसीसी चीफ के साथ ही विधायक दल के नेता भी शामिल होने पहुंचे हैं, जो राज्यवार पार्टी के प्रदर्शन पर मंथन करेंगे। साथ ही संगठन को बेहतर करने पर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस की स्थिति मजबूत

गौरतलब है कि इस चुनाव में कांग्रेस की‍ स्थिति पिछली बार से कुछ हद तक सुधरी है, लेकिन कांग्रेस फिलहाल दहाई के अंक तक ही सीमित है। कांग्रेस को इस चुनाव में 99 सीटों पर जीत मिली है और कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।