H

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 21 March 2024 11:45 AM


कांग्रेस ने अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखे संदेश में कहा, 'कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों का चयन किया है। सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं.'

bannerAds Img
कांग्रेस ने अरुणाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखे संदेश में कहा, 'कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनावों के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों का चयन किया है। सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं.' सूची के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मरीना केंगलांग चांगलांग उत्तर सीट पर चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा के टेसम पोंगटे से होगा, जो इस निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक भी हैं। कांग्रेस ने मियाओ (एसटी) से बीजेपी के कमलुन मोसांग के खिलाफ चातु लोंगरी को और पोंगचाओ-वक्का (एसटी) से बीजेपी के होनचुन नगांदम के खिलाफ होलाई वांगसा को मैदान में उतारा है। भाजपा बीते हफ्ते ही अरुणाचल प्रदेश की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इस बार पार्टी ने 16 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि तीन मौजूदा मंत्रियों के टिकट काट दिए गए. मुख्यमंत्री पेमा खांडू मुक्तो सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिसका वह वर्तमान सदन में प्रतिनिधित्व करते हैं। banner