H

लोकसभा में PM मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले - ये अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेंगे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 06 February 2024 04:10 AM


पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विरोधी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि, मैं विपक्ष के संकल्प की प्रशंसा करता हूं। विपक्ष ने लंबे अरसे तक विपक्ष की बेंच पर बैठने का संकल्प लिया है। ईश्वर आपकी मनोकामना पूरी करे।

bannerAds Img
5 फरवरी (सोमवार) को लोकसभा में पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत विरोधी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि, मैं विपक्ष के संकल्प की प्रशंसा करता हूं। विपक्ष ने लंबे अरसे तक विपक्ष की बेंच पर बैठने का संकल्प लिया है। ईश्वर आपकी मनोकामना पूरी करे।

आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में नजर आएँगे

पीएम मोदी ने कहा कि, विपक्ष की एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है। मैंने लंबे वक़्त तक वहां नहीं रहने का संकल्प लिया है। जबकि विपक्ष कई दशक तक जैसे यहां (सत्ता) बैठे थे, वैसे कई दशक तक वहां (विपक्ष) बैठने का संकल्प लिया है। जिस पर आप मेहनत कर रहे हैं, ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आप अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में नजर आएँगे।

आज विपक्ष की जो हालत है उसकी दोषी कांग्रेस है

धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, आप लोग (विपक्ष) जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं। मैं पक्का मानता हूं कि, जनता जनार्दन आपको अवश्य आशीर्वाद देगी। और आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी ज्यादा ऊंचाई पर अवश्य पहुंचेगे तथा अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में नजर आएँगे। उन्होंने कहा कि, चुनाव का साल था कुछ मेहनत करते, जनता को संदेश देते, किन्तु इसमें भी फेल हो गए आप, आज विपक्ष की जो हालत है उसकी दोषी कांग्रेस पार्टी है।

कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे?

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस ने विपक्ष के होनहार लोगों को उभरने नहीं दिया। हाउस में कई सांसद हैं, मगर वो बोले और उनकी छवि उभरे न इसलिए उनको भी मौका नहीं दे रही है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे? कब तक समाज को बांटते रहोगे? अच्छा होता जाते-जाते कम से कम इस चर्चा के दौरान कुछ सकारात्मक बातें होती? कुछ सुझाव आते, मगर हर बार की भांति विपक्ष ने देश को बहुत निराश किया। विपक्ष की इस हालत के लिए कांग्रेस पूरी तरह से दोषी है।

विपक्ष चुनाव लड़ने की हालात में नहीं हैं

पीएम मोदी ने आगे अपने इस संबोधन में कहा कि, कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का अवसर मिला था। 10 वर्षों में कई अवसर मिले होंगे, मगर उन्होंने ऐसा किया नहीं। न खुद ऐसा किया, न दूसरे उत्साही युवा सांसदों को ऐसा करने दिया। यंग जनरेशन को इसलिए मौका नहीं दिया कि किसी और का चेहरा न दब जाए। मोदी ने कहा कि, मैं देख रहा हूं कि आपमें(विपक्ष) से बहुत लोग चुनाव लड़ने का हौसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है बहुत लोग सीट बदलने की फिराक में हैं। बहुत लोग लोकसभा के बदले अब राज्यसभा में जाना चाहते हैं।