H

आज कांग्रेस कभी भी जारी कर सकती है प्रत्याशियों की सूची, दिग्विजय, अरुण यादव सहित ये नेता लड़ सकते हैं चुनाव

By: Ramakant Shukla | Created At: 22 March 2024 04:39 AM

कांग्रेस आज प्रदेश के लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। पार्टी लंबे समय से प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन में जुटी थी। साथ ही इसको लेकर दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज कभी भी कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है।

bannerAds Img

इन्हें मिल सकता है मौका

जानकारी के अनुसार पार्टी ने अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। गुना से अरुण यादव, तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से उतारा जा सकता है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया को चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही पार्टी 50 प्रतिशत युवा चेहरों के साथ मैदान में उतरेगी।

दिल्ली में हो चुकी है बैठक

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी। इसमें बालाघाट से हिना कांवरे, विदिशा से विधायक देवेंद्र पटेल, उज्जैन से विधायक महेश परमार, शहडोल से विधायक फुंदेलाल मार्को, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, इंदौर से अक्षय कांति बम, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, सागर से चंद्रभूषण सिंह बुंदेला को चुनाव लड़ाया जा सकता है। मुरैना और ग्वालियर सीट को लेकर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

Read More: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी, 7 राज्यों के 56 नाम