H

समाजवादी पार्टी ने खजुराहो सीट से बदला प्रत्याशी, अब मीरा यादव को टिकट

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 April 2024 02:35 PM

समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। सपा ने पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दिया है। इससे पहले 30 मार्च को मनोज यादव को बतौर प्रत्याशी घोषित किया था। इसके दो दिन बाद उनका टिकट काटकर मीरा यादव को मैदान में उतारा है। मनोज यादव को मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

bannerAds Img

मनोज यादव की जगह मीरा यादव को मैदान में उतारा

खजुराहो सीट पर मीरा यादव का मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद वीडी शर्मा से होगा। बतादें कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी है। कांग्रेस प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।