H

हरदा कलेक्टर को हटाया गया, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

By: Richa Gupta | Created At: 08 February 2024 03:39 AM


मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। तत्कालीन कारखाना निरीक्षक नवीन कुमार बरवा को निलंबित कर दिया गया है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के हरदा जिले के बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। तत्कालीन कारखाना निरीक्षक नवीन कुमार बरवा को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि इससे थोड़े देर पहले ही हरदा एसपी संदीप कुमार कंचन को भी हटाया गया है।

करीब 60 घरों में आग लग गई

बता दें कि कल मंगलवार की सुबह पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। ये धमाका इतना तेज था कि पूरे शहर में इसकी आवाज सुनाई दी। धमाके की वजह से सड़क पर चल रहे कई राहगीर वाहन समेत दूर उछल गए। इसके बाद भी कई धमाके हुए और आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से देखा जा सकता था। एक बाद एक धमाकों से करीब 60 घरों में आग लग गई।

124 लोग घायल

इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई वहीं, 124 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, ये फैक्ट्री 40 साल से चल रही थी। फैक्ट्री में 1300 लोग रजिस्टर होने की बात सामने आई है। मंगलवार को सैलरी का दिन होने की वजह से अधिकतर कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचे थे। इसलिए हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रोहित सिसोनिया जिला पंचायत सीईओ को प्रभार सौंपा

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश। आईएएस ऋषि गर्ग को हरदा कलेक्टर से हटाकर मंत्रालय भेजा। रोहित सिसोनिया जिला पंचायत सीईओ को प्रभार सौंपा। पांच घण्टे के भीतर कलेक्टर एसपी पर गिरी गाज।