H

बिहार के पूर्व सीएम पर बरसे पीएम, बोले - लालटेन वालों ने बिहार को अंधेरगर्दी में धकेला, अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 May 2024 07:37 AM


पीएम मोदी ने कहा कि, यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता हैं। मैं बिहार के लोगों की समझदारी का सम्मान करता हूं।

bannerAds Img
इस समय देश में चुनावी माहौल चल रहा हैं। जिसे लेकर देश के सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी बिहार के हाजीपुर के कुतुबपुर में चिराग पासवान और वैशाली वीणा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के पूर्व सीएम व RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर जमकर निशाना साधा।

लालटेन वालों ने बिहार को अंधेरगर्दी में धकेल दिया है

पीएम मोदी ने RJD के मुखिया का बिना नाम लिए हमला बोलते हुए कहा कि, लालटेन वालों ने बिहार को अंधेरगर्दी में धकेल दिया है। इनको बिहार की चिंता नहीं इन्हें सिर्फ अपने बच्चों को सेट करना हैं। इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान के लिए वोट मांगे और कहा कि, आप लोगों को रामविलास पासवान से ज्यादा मतो से चिराग पासवान को जिताना हैं।

इन लोगों ने सब के बर्बाद कर दिया हैं

चुनावी भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि, यह चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता हैं। मैं बिहार के लोगों की समझदारी का सम्मान करता हूं। मगर यह देखर मुझे दुख होता है कि, सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में इतनी अंधेरगर्दी कैसे फैला दी। इन लोगों ने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया है। इन लोगों ने सब के बर्बाद कर दिया हैं।

ना निम्मन गीत गायब न मड़वा में जाएब

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे लालू यादव पर निशाना दागते हुए कहा कि, RJD, कांग्रेस के लोगों को बिहार को आगे बढ़ाने की कोई चिंता नहीं है, वे तो केवल अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं। उन्हें आपके बच्चों की कोई परवाह नहीं हैं। पीएम ने आगे कहा कि, सोचते हैं कि, ना निम्मन गीत गायब न मड़वा में जाएब। विपक्ष के लोग यही काम कर रहे हैं।