H

जबलपुर महापौर सहित कई कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 February 2024 08:39 AM

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और डिंडोरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

bannerAds Img

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

जानकारी के अनुसार कांग्रेस अन्नू को इस बार लोकसभा चुनाव लड़वाना चाहती थी। जबलपुर से उनका सिंगल नाम भेजा गया था। बताया जाता है कि अन्नू लोकसभा चुनाव लड़ने कतई तैयार नहीं थे इसलिए उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा है। भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, राकेश सिंह और डॉ.नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे।