H

नदियों के जल बंटवारे से एमपी और राजस्थान के लाखों किसानों का जीवन बदलेगा

By: Sanjay Purohit | Created At: 29 January 2024 08:25 AM


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजस्थान के जयपुर पहुंचकर चर्चा की है, जिसमें तय किया गया है कि केंद्र सरकार के सहयोग से इस मुद्दे के बिंदुओं पर फैसला लिया जाएगा।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच बहने वाली पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद जल्द हुए सुलझने वाला है। इसके बाद दोनों राज्यों में किसानी करने वाले लाखों किसानों को इन नदियों से मिलने वाले पानी का भरपूर लाभ मिलने लगेगा। इस गंभीर मुद्दे पर रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से राजस्थान के जयपुर पहुंचकर चर्चा की है, जिसमें तय किया गया है कि केंद्र सरकार के सहयोग से इस मुद्दे के बिंदुओं पर फैसला लिया जाएगा।

पीएम मोदी करेंगे अटल जी का सपना साकार

सीएम यादव ने कहा कि इन नदियों के जल के बंटवारे से दोनों राज्यों के लाखों किसानों का जीवन बदल जाएगा। दोनों ही राज्यों में विकास की नई संभावनाएं पैदा होंगी। पर्यटन से लेकर औद्योगिक विस्तार में तेजी आएगी। ये फैसला विकास के कई रास्ते खोलेगा। नदियों की जल राशि के उपयोग से जुड़े वर्षों पुराने मुददों का समाधान होगा। सीएम ने ये भी कहा कि दोनों राज्यों की नवगठित सरकारें विकास के कामों को लेकर लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में 21वीं सदी में आजादी का अमृत महोत्सव काल चल रहा है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में जल्द ही अटल जी का सपना साकार होने वाला है।