H

भाजपा श्रमिकों को ताकतवर लोगों का गुलाम बनाना चाहती है - राहुल गांधी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 February 2024 09:13 AM


राहुल गांधी ने कहा कि, देश को सच बताने के लिए हमें सत्याग्रह करना होगा। कल मैंने अपना माइक, ट्रेड यूनियन के अपने भाई को दिया।

bannerAds Img
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय झारखंड में है। आपको बता दें कि, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की न्याय यात्रा से भारी संख्या में लोग जुट रहे है। इसी बीच राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला हैं।

देश को सच बताने के लिए हमें सत्याग्रह करना होगा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि, देश को सच बताने के लिए हमें सत्याग्रह करना होगा। कल मैंने अपना माइक, ट्रेड यूनियन के अपने भाई को दिया। आप इन्हीं से गरीब श्रमिकों की पीड़ा सुनिए। उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने को बढ़ावा दिया है। कामगारों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया है।

आज हर कामगार को भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है

कांग्रेस सांसद ने अपे बयान में आगे कहा कि, साल 2011 तक केवल 28% फैक्ट्रियां कॉन्ट्रैक्ट वर्कर रखती थी, 2020 तक यह संख्या बढ़कर 98% हो गई। ठेके पर रखे जाने से हर श्रमिक कमज़ोर हो रहा है। राहुल बोले - आज हर कामगार को भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। कांग्रेस इन कामगारों को मज़बूत बनाना चाहती है। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, भाजपा उन्हें ताकतवर लोगों का गुलाम बनाना चाहती है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन श्रमिकों की आवाज़ है। श्रमिकों की आवाज़ बनकर हक,न्याय दिलाने का माध्यम है।