H

आज MP में PM मोदी समेत ये बड़े नेता भरेंगे हुंकार, अलग-अलग जगहों पर करेंगे जनसभा को संबोधित

By: Ramakant Shukla | Created At: 09 November 2023 07:39 AM


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य प्रदेशों के सीएम लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता का आशीर्वाद मांग कर रहे हैं। आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज बुंदेलखंड में महाराजा छत्रसाल की धरती छतरपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। छतरपुर के साथ सतना और नीमच जाएंगे।

banner
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार तेज हो गया है। पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं अन्य प्रदेशों के सीएम लगातार प्रदेश का दौरा कर जनता का आशीर्वाद मांग कर रहे हैं। आज फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी समेत बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्रीय मंत्री भी प्रदेश के दौरे पर रहेंगे एवं जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज बुंदेलखंड में महाराजा छत्रसाल की धरती छतरपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। छतरपुर के साथ सतना और नीमच जाएंगे।

PM मोदी 9 नवंबर को सतना, छतरपुर और नीमच में करेंगे जनसभा को संबोधित

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 9 नवंबर गुरूवार को प्रातः 11 बजे सतना, दोपहर 1 बजे छतरपुर एवं नीमच में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

9 नवंबर को प्रातः 10:40 बजे आगर मालवा जिले के सुसनेर, दोपहर 12.20 बजे शिवपुरी जिले के कोलारस, दोपहर 1:15 बजे शिवपुरी, दोपहर 2:15 बजे शिवपुरी जिले के नरवर, दोपहर 3:15 बजे दतिया जिले के भांडेर विधानसभा के सालोन, शाम 4:10 दतिया जिले के सेवढा विधानसभा के भगुवारामपुरा, शाम 5.05 बजे ग्वालियर के डबरा, शाम 6.15 बजे भितरवार, शाम 7.55 बजे ग्वालियर दक्षिण के गोल पहाडिया, रात्रि 9 बजे ग्वालियर पूर्व के चन्द्रावधानी नाका पर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेद्र भाई पटेल

9 नवंबर को प्रातः 11:20 बजे रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा के बाजना, दोपहर 1 बजे झाबुआ जिले की थांदला विधानसभा के नारेला में जनसभा को संबोधित करेंगे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा

9 नवंबर को प्रातः 11 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर विधानसभा के छापीहेड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सरमा दोपहर 12:30 बजे सारंगपुर विधानसभा के ग्राम संडाबता में नुक्कड़ सभा, दोपहर 2 बजे खुजनेर में सभा और दोपहर 3:30 बजे सारंगपुर विधानसभा के पचोर में जनसभा करेंगे। आप शाम 4:30 बजे नरसिंहगढ़ विधानसभा के तलेन में सभा और शाम 6:30 बजे भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में रोड शो एवं जनसंपर्क करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा

9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ छतरपुर में आयोजित जनसभा में सम्मिलित होंगे।

केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण

9 नवंबर को दोपहर 12 बजे बंसल वन स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे नरेला विधानसभा में महिला सम्मेलन, दोपहर 3 बजे होटल ताज में आर्थिक मामलों के प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी। शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में महिला उद्यमियों से चर्चा करेंगी। शाम 5.30 बजे गोविन्दपुरा विधानसभा और शाम 6.30 बजे हुजूर विधानसभा में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

9 नवंबर को दोपहर 12:45 बजे नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा के बाबई में जनसभा करेंगी। दोपहर 2 बजे इटारसी में जनसभा, दोपहर 3:30 बजे हरदा विधानसभा के खिरकिया में जनसभा करेंगी। आप शाम 6:30 बजे भोपाल जिले के नरेला विधानसभा के चांदबड़ में जनसभा को संबोधित करेंगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

9 नवंबर को प्रातः 11.15 बजे खण्डवा की मांधाता विधानसभा के पुनासा, दोपहर 12.55 बजे धार की बदनावर विधानसभा के तिलगारा, दोपहर 2.25 बजे देवास की सोनकच्छ विधानसभा के पिपलरांवा, दोपहर 3.55 बजे रायसेन की भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप और शाम 5.25 बजे भोपाल की उत्तर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।