H

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यात्रा प्रदेश प्रभारी ममता शर्मा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

By: Richa Gupta | Created At: 06 February 2024 12:40 PM


भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यात्रा प्रदेश प्रभारी ममता शर्मा ने कहा कि, मध्यप्रदेश में नहीं है महिलाओं की हालत अच्छी। जहां महिलाओं की हालत अच्छी नहीं वहां कुछ भी सही नही है।

bannerAds Img
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यात्रा प्रदेश प्रभारी ममता शर्मा ने कहा कि, मध्यप्रदेश में नहीं है महिलाओं की हालत अच्छी। जहां महिलाओं की हालत अच्छी नहीं वहां कुछ भी सही नही है। राहुल जी ने यात्रा में महिलाओं को समान रूप से अधिकार दिया। बीएचयू में महिलाओं के साथ घटना हुई।

नारी न्याय हम तैयार हैं

बिल्किस बानो को न्याय मिला 11 साल बाद। केंद्र सरकार ने महिलाओं को आरक्षण दिया लेकिन अफसोस है की आरक्षण केवल कागजों में है। मोदी जी ने संसद में महिलाओं से वादा किया है तो वो उन्हें इसी चुनाव में पालन करना चाहिए। राहुल जी इंदिरा जी ही तरह महिलाओं के हित में काम कर रहे हैं। उनकी यात्रा महिलाओं के हित के साथ के लिए है। प्रेस कांफ्रेंस के बाद महिला कांग्रेस ने किया न्याय यात्रा के लिए पोस्टर जारी। राहुल गांधी की फोटो के साथ ‘नारी न्याय हम तैयार हैं’ की दी टैगलाइन।