H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

सलकनपुर देवी धाम में अब से निजी दो और चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध, समिति ने की टैक्सी की व्यवस्था

By: Richa Gupta | Created At: 16 September 2023 04:11 PM


मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में अब से निजी दो और चार पहिया वाहन मंदिर तक नहीं जा सकेंगे।

banner
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर में अब से निजी दो और चार पहिया वाहन मंदिर तक नहीं जा सकेंगे। मंदिर परिसर में देवी लोक का निर्माण होने के कारण नवरात्र सहित आगामी आदेश के लिए वाहनों को ऊपर पहाड़ी तक जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी

देवी लोक का निर्माण कार्य शुरू होने से मंदिर परिसर और आसपास श्रद्धालुओं के वाहन खड़े करने की जगह की कमी के चलते प्रशासन ने निजी वाहनों को मंदिर तक जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। श्रद्धालुओं को मंदिर तक जाने के लिए समिति ने 100 टैक्सी की व्यवस्था की है। मंदिर तक आने-जाने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु से 60 रुपये किराया लिया जाएगा। वहीं नीचे पार्किंग में श्रद्धालुओं के वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए प्रवेश द्वार के पास ही व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। आपको बता दें नवरात्र पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालु देवी धाम सलकनपुर में दर्शन के लिए दूर दूर से आते हैं। जिसको लेकर प्रशासन ने अभी से व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी धाम सलकनपुर पहुंचते

नवरात्रि पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी धाम सलकनपुर पहुंचते हैं। सलकनपुर में चल रहे देवी लोक निर्माण तथा विभिन्न विकास कार्यों के निर्माण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए आगामी नवरात्रि में निजी वाहनों के मंदिर परिसर तक जाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सलकनपुर में इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

Read More: MP में बीजेपी के चार चेहरे - बनावटी भाजपा ,दिखावटी भाजपा ,मिलावटी भाजपा और सजावटी भाजपा - कमलनाथ