H

आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 May 2024 06:09 AM


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज खरगोन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है।आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया। कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उसकी साजिशें कितनी खतरनाक है। ये समझने के लिए आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी, जो 20-20, 25-25 साल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं और ये लोग अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

bannerAds Img
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज खरगोन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया। आपके एक वोट ने दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ाया। आपके एक वोट ने 70 साल बाद आर्टिकल 370 हटाया। आपके एक वोट ने 1 आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति बनाया है।आपके एक वोट ने महिलाओं को आरक्षण का हक दिलवाया।

आपके एक वोट ने भारत को 5वीं बड़ी आर्थिक ताकत बनाया

कांग्रेस के इरादे कितने भयानक हैं, उसकी साजिशें कितनी खतरनाक है। ये समझने के लिए आपको उन लोगों की बातें सुननी होगी, जो 20-20, 25-25 साल कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता रहे हैं और ये लोग अब धमाधम कांग्रेस छोड़ रहे हैं। आपके एक वोट ने भ्रष्टाचारियों को जेल भिजवाया। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्यप्रदेश को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। मैं आज आपसे विकसित भारत के संकल्प के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। सदियों से ये क्रम चल रहा है कि नर्मदा तट पर रहने वाला कभी भी मांगने वाले को निराश नहीं करता है। इंडी गठबंधन वाले किसलिए चुनाव लड़ रहे हैं? अपनी-अपनी विरासत बचाने के लिए...अपने बच्चों को अपनी पार्टी सौंप कर जाने के लिए...इन्हें आपके सुख-दुःख से कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं आज आपसे मांगने आया हूं। आज देश में तीसरे चरण का मतदान चल रहा है और मैं भी सुबह-सुबह जल्दी वोट देकर यहां आया हूं। लोकतंत्र में एक नागरिक के नाते मेरा जो कर्तव्य है, उसको मैंने निभाया है। मेरा सभी मतदाताओं से विनम्र अनुरोध है कि बड़े उत्साह और उमंग के साथ आपको भारी संख्या में मतदान करना चाहिए।