H

इस बार भाजपा और बसपा को एक साथ बड़ा झटका, 2 बार के पूर्व विधायक समेत दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल

By: Sanjay Purohit | Created At: 03 May 2024 06:21 AM


कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के गढ़ मुरैना से खबर सामने आई है कि यहां दो नेता भाजपा और बीएसपी को झटका देकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के इस समर में एक तरफ जहां मध्य प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच अब कांग्रेस के लिए अच्छी खबर भी सामने आई है। क्योंकि, इस बार प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को झटका लगा है। हाल ही में भाजपा के कई नेता अपनी पार्टी छोड़ कांग्रेस के साथ हो गए हैं। इसी बीच मुरैना से भी खबर सामने आई है कि यहां भी दो नेता भाजपा और बीएसपी को झटका देकर कांग्रेस के साथ हो लिए हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इन दोनों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। आपको बता दें कांग्रेस के लिए ये अच्छी खबर उस समय सामने आई थी, जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी मुरैना दौरे पर पहुंच रही थीं। यानी प्रियंका गांधी के मुरैना पहुंचने से पहले दोनों नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता गृहण की थी। मध्य प्रदेश सरकार के मौजूदा कैबिनेट मंत्री और दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर का गढ़ कहे जाने वाले मुरैना में कांग्रेस का पलड़ा भारी होता मेहूसस हो रहा है। इसका कारण ये है कि जहां एक तरफ प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों की बाढ़ आई हुई है, उस समय में यहां भाजपा और बसपा के दो नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इनमें श्योपुर जिला विजयपुर के भाजपा नेता मुकेश मल्होत्रा ने कमल का साथ छोड़ हाथ थाम लिया है, वहीं मुरैना जौरा से बीएसपी के दो बार के पूर्व विधायक सोनेराम कुशवाह का मन भी अब हाथी की सवारी से भर चुका है। ये भी अपनी पार्टी छोड़ कांग्रेस के साथ हो लिए हैं