H

मिडिल क्लास के लिए हाउसिंग स्कीम,3 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनेंगी

By: Ramakant Shukla | Created At: 01 February 2024 06:24 AM

वित्त मंत्री ने कहा कि देश में महिलाओं के लिए कई स्कीम चलाई जा रही हैं जिससे उनका आर्थिक और सामाजिक विकास हो रहा है। देश में लखपति दीदी योजना के तहत 1 करोड़ लखपति दीदी हो चुकीं हैं। इसका टार्गेट 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया गया है और 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगाई जाएगी जिससे इस कैंसर की रोकथाम की जा सके।

bannerAds Img

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान गिनाईं उपलब्धियां

पीएम आवास के तहत 70 फीसदी घर महिलाओं को दिए गए हैं। पीएम संपदा योजना से 38 लाख किसानों को लाभ हुआ है। 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सिन लगाई जाएगी। आयुष्मान भारत का लाभ सभी आशावर्कर्स और आंगनबाड़ी वर्कर्स को दिया जाएगा। मध्यम वर्ग के लिए हाउसिंग प्लान लॉन्च किया जायेगा और 1 करोड़ सोलर पैनल हाउसहोल्ड को मुफ्त बिजली देने की सरकार की स्कीम गेमचेंजर साबित होगी।

लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी आर्थिक नीति- वित्त मंत्री

सरकार ऐसी आर्थिक नीति अपनाएगी जो लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी और जिससे समावेशी विकास होगा। आर्थिक नीतियों को प्रभावकारी रूप से लागू करने के लिए राज्यों के साथ मिलकर काम किया जायेगा। सरकार का 3 करोड़ घरों को बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है आगे 5 सालों में और 2 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य है। रुफ टॉप सोलर योजना के तहत 300 यूनिट्स की बिजली लोगों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।