H

स्मृति ईरानी बोलीं - कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था, अब उसके नेता...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 09 November 2023 11:49 AM


ईरानी ने कहा कि, कांग्रेस भाजपा का मजाक उड़ाती थी और पूछती थी कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कब पूरा होगा।

banner
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष हैं। वहीं चुनाव के लिए प्रचार प्रसार का दौर चरम पर हैं। प्रदेश में दिग्गजों के ताबड़तोड़ दौरे लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सीएम शिवराज सिंह, गुजराज के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल, असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा करेंगे ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमन और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी करेंगे जोरदार प्रचार। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।

कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकारा था

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी ने कल यानी की बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने एक समय भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था, लेकिन उसके नेता अब हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों में जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश के मतदाता 17 नवंबर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नकार देंगे।

बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में ईरानी किया प्रचार

स्मृति ईरानी ने पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में बरही (कटनी जिला) और चौरई (छिंदवाड़ा जिला) में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। ईरानी ने कहा कि, कांग्रेस भाजपा का मजाक उड़ाती थी और पूछती थी कि, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कब पूरा होगा। इसके साथ ही उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की महिलाओं पर दी गई विवादित टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उनपर तीखा प्रहार किया।