H

Rajasthan Elections 2023: पाली में पीएम मोदी का बड़ा बयान, कहा - 'राजस्थान में बुलंद है दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले'

By: payal trivedi | Created At: 20 November 2023 01:31 PM


राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

banner
पाली: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने पाली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके लिए राजस्थान में विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की जरूरत है। कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोचती है।

कांग्रेस के लिए परिवारवाद ही सबकुछ- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने अशोक गहलोत सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में ऐसी सरकार जरूरी है, जो प्रदेश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से यहां पिछले पांच साल से जो कांग्रेस सरकार रही है, उसने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए परिवारवाद ही सबकुछ है।

दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद- पीएम मोदी

पीएम ने आगे कहा कि राजस्थान ने बीते पांच सालों में बहुत कुछ झेला है। यहां की कांग्रेस सरकार ने राजस्थान को दंगों में झोंक दिया। यहां दंगों और आतंकी मानसिकता वालों के हौसले बुलंद हो गए। सौहार्द की इस धरा पर ऐसी-ऐसी घटनाएं हुईं, जिनके बारे में कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती।