H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

गणेश चतुर्थी से पहले इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 16 September 2023 07:42 AM


दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की सुबह जमकर बरसात हुई। हालांकि दोपहर को मौसम ने करवट ली। जिसके कारण उमस भरी गर्मी के साथ बादल छाए रहे। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और ओडिश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन्न क्षेत्रों में 18 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

banner
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार की सुबह जमकर बरसात हुई। हालांकि दोपहर को मौसम ने करवट ली। जिसके कारण उमस भरी गर्मी के साथ बादल छाए रहे। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और ओडिश के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ के विभिन्न क्षेत्रों में 18 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश भर में मौसम प्रणाली सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, गहरा निम्न दबाव क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों पर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इसके 24 घंटों में मध्यप्रदेश में बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा और गुना बना हुआ है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में 17 सितंबर तक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। कोंकण और गोवा में अगले दो दिन तक बारिश की संभावना है। अंडमान और निकोबार के विभिन्न क्षेत्र में 17 सितंबर तक भारी बरसात संभव है। मौसम विभाग ने 16 सितंबर तक पूर्वी मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और लक्षद्वीप हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Read More: इंदौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, एक घंटे में 50 मिलीमीटर बरसा पानी, शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित