H

दिग्विजय के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कसा तंज, बोले- 30 साल बाद वापस अपने घर क्यों आ रहे

By: Richa Gupta | Created At: 23 March 2024 03:56 AM


मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी कांग्रेस में लगातार वार-पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निशाना साधा है।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बीजेपी कांग्रेस में लगातार वार-पलटवार का दौर जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने निशाना साधा है। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि चुनाव के लिए 30 साल बाद वापस अपने घर में क्यों आ रहे है। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कांग्रेस को चुनाव लड़ाने के लिए लोग ही नहीं मिल रहे है।

कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खासकर बीजेपी के पक्ष में जो बयार चल रही है उससे कांग्रेस के बड़े नेता लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं। वे लगातार मना कर रहे है और कांग्रेस उनको लड़ाने पर तुली हुई हैं। कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे है। चुनाव के लिए कोई 30 साल बाद वापस अपने घर में आ रहे है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा वे पहले भोपाल से चुनाव लड़े थे। भोपाल से क्यों नहीं चुनाव लड़ रहे हैं? जहां आपकी सीट है। जहां आप 10 साल मुख्यमंत्री थे, वहां कौन आपको मना कर रहा है। मोदी के काम पर जनता का भरोसा है।