H

सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम मोदी, शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी बधाई

By: Richa Gupta | Created At: 10 June 2024 04:17 AM


मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के मंत्रियों को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं और बधाई दी। डॉ मोहन यादव ने कहा, कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षा और उम्मीदों को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण का संकल्प सिद्ध होगा।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और एनडीए के मंत्रियों को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं और बधाई दी। डॉ मोहन यादव ने कहा, कि करोड़ों देशवासियों की आकांक्षा और उम्मीदों को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण का संकल्प सिद्ध होगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के सांसद और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया को बधाई दी। शिवराज सिंह के लिए डॉ मोहन यादव ने कहा कि आपके अनुभवों से देश में प्रगति के नए मापदंड स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए।

सावित्री ठाकुर को भी मंगल कामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार और ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी बधाई एवं मंगलकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य श्री एल मुरूगन के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने पर उन्हें भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में शामिल किए गए दुर्गा दास उईके और सावित्री ठाकुर को भी मंगल कामनाएं दी हैं।

मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश को केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्राप्त प्रतिनिधित्व मध्यप्रदेश के विकास को नए आयाम प्रदान करेगा। मध्यप्रदेश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास के विविध आयाम प्राप्त करते हुए ऐतिहासिक प्रगति हासिल करेगा।