H

भोपाल-जबलपुर समेत 15 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 05 May 2024 03:57 PM

अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में बादल छाने लगे हैं। इस वजह से रविवार को कई शहरों में दिन के तापमान में कुछ गिरावट भी दर्ज की गई। हालांकि पूर्वी मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे हो गए, जिसके चलते सतना में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। राजधानी सहित 19 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

bannerAds Img

गरज-चमक के साथ बारिश

सोमवार-मंगलवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। भोपाल संभाग के जिलों में भी बादल बने रहेंगे। साथ ही तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। आठ-नौ मई को ग्वालियर- चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं लू चलने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी द्रोणिका के रूप में पाकिस्तान पर सक्रिय है। राजस्थान एवं मराठवाड़ा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद हैं। साथ ही मराठवाड़ा से लेकर विदर्भ एवं छत्तीसगढ़ से होते हुए मेघालय तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण पश्चिमी मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव होने लगा है। मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। सोमवार एवं मंगलवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।