H

प्रतिबंध के बावजूद बड़वानी शहर में चली हिंगोट, विडियो हो रहे वायरल

By: Richa Gupta | Created At: 14 November 2023 02:04 PM


बड़वानी शहर में आचार संहिता के बिच हिंगोट बनाने ओर चलाने पर जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रतिबंधित लगाया गया है। बावजूद इसके बड़वानी शहर के मुख्य मार्गों पर युवाओं द्वारा हिंगोट चलाई गई जिसके विडियो स्थानीय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

banner
बड़वानी शहर में आचार संहिता के बिच हिंगोट बनाने ओर चलाने पर जिला दंडाधिकारी द्वारा प्रतिबंधित लगाया गया है। बावजूद इसके बड़वानी शहर के मुख्य मार्गों पर युवाओं द्वारा हिंगोट चलाई गई जिसके विडियो स्थानीय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। बतादें की बड़वानी शहर में युवाओं के द्वारा एक दुसरे के उपर हिंगोट चलाया जाते हैं जिससे कई लोगों के घायल होने की भी खबरें सामने आ रही है, वहीं बड़वानी शहर में युवाओं के द्वारा हिंगोट चलाने के विडियो स्थानीय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।जो कि नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए हैं।

हिंगोट चलने वाले युवा बाज नहीं आते

कई बार पुलिस प्रशासन की ओर से हिंगोट बनाते हुए और चलते हुए कार्रवाई की गई लेकिन हिंगोट चलने वाले युवा बाज नहीं आते नोट चलाने का शौक बड़वानी के युवाओं में इतना है कि खुद ही हिंगोट का फल जंगल से तोड़कर लेट और घर पर ही बनाते हैं। इसको बनाने की प्रक्रिया तो बहुत कठिन होती है लेकिन एक ही गो लगभग 50 से ₹100 में बिकती है।

लोगों की जान से खिलवाड़ किया जाता है

इससे अच्छा पैसा तो कमाते हैं अपनी जरा से लालच में लोगों की जान से खिलवाड़ किया जाता है हालांकि पुलिस प्रशासन भी लगातार चप्पे- चप्पे पर नजर बनाए रखती है। लेकिन पुलिस की नजरों से बचकर हिंगोट चलने वाले हिंगोट चलाते नजर आते हैं। बड़वानी शहर में ज्यादातर चलाई जाती है बड़वानी शहर में कई वर्षों से हिंगोट युद्ध की परंपरा चली आ रही है। हिंगोट युद्ध पद रात में होता है जहां युवा आमने-सामने हिंगोट छोड़ते हैं जिसकी चोट से कई लोग घायल भी हुए और कहीं लोगों के घरों में आग भी लग जाती है।