H

इन जिलों में मतदान शुरू, कटनी कलेक्टर और SP ने किया मतदान

By: Ramakant Shukla | Created At: 17 November 2023 02:36 AM

आज मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र का महापर्व है। दोनों राज्यों में 300 विधानसभा सीटों पर मतदान है। एमपी की 230 और छत्तीसगढ़ की 70 सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मध्यप्रदेश में बीजेपी की ओर से 3 केंद्रीय मंत्री समेत 7 सांसदों को मैदान में उतारा गया है। इतना ही नहीं कई मंत्रियों को किस्मत का फैसला भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगा जो 3 दिसंबर खुलेगा। चुनाव आयोग की ओर से पूरी तैयारी हो चुकी है। 64 हजार 626 पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम हैं। नक्सल प्रभावित इलाकों में दोपहर तीन बजे तक ही वोटिंग होगी।

bannerAds Img

कटनी कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान

कर्मचारी और अधिकारी भी मतदान केंद्र वोट डालने पहुंच रहे हैं। इस बीच कटनी कलेक्टर और एसपी ने मतदान कर दिया है। 243 मतदान केंद्र में पहुंचकर दोनों अधिकारियों ने वोट डाला है। एसपी और कलेक्टर ने सभी से निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया है। धीरे धीरे सभी मतदाता वोट डालने पहुंच रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है। जिले के 1164 मतदान केंद्रों में मतदान शुरू हुआ।