H

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

By: Ramakant Shukla | Created At: 11 February 2024 03:33 PM

छत्तीसगढ़ की एक राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दो अप्रैल 2024 को राज्यसभा की सीट पर सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है जो 15 फरवरी तक चलेगी। 27 फरवरी के दिन चुनाव होंगे।

bannerAds Img

भाजपा ने देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

गौरतलब है कि, चुनाव आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। जिन 15 राज्यों में चुनाव होंगे उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। यहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग होगी। बता दें कि सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। वहीं सभी 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और परिणाम 27 फरवरी को आ जाएंगे।