H

यूपी के सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- ये लोग देश में लाना चाहते हैं तालिबानी शासन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 May 2024 09:31 AM


सीएम योगी ने कहा कि, जब 400 पार का नारा लगता है तो समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता है।

bannerAds Img
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी सभा को संबोधित करने कुशीनगर लोकसभा पहुंचे थे। वहां उन्होंने इंडी गठबंधन जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि, भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली जनपद कुशीनगर की जनता-जनार्दन का आशीर्वाद BJP-NDA के साथ है।

उसका राम नाम सत्य हो जाएगा

सीएम योगी ने यह भी कहा कि, जब 400 पार का नारा लगता है तो समाजवादी पार्टी को चक्कर आने लगता है। उन्होंने आगे प्रदेश की कानून व्यवस्था की बात करते हुए अपने संबोधन में कहा कि, अब कोई बेटी और बहन की सुरक्षा पर हाथ नहीं डालता है, क्योंकि सभी को पता है कि, अगर कोई ऐसी हरकत करेगा तो वह जहन्नम में जाता है। राम मंदिर और उसकी सुरक्षा के साथ हम खिलवाड़ नहीं कर सकते और जो भी इसके लिए आगे आएगा, उसका राम नाम सत्य हो जाएगा।

सपा और कांग्रेस पर्सनल लॉ लाना चाहते है

कुशीनगर लोकसभा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों कहते है कि, पर्सनल लॉ लागू करेंगे। जिसका मतलब होता है तालिबानी शासन, महिलाएं स्कूल और ऑफिस नहीं जा पाएंगे, उनको बुर्के में दुबक कर घर में रहना पड़ेगा। हम तालिबानी शासन भारत में लागू नहीं होने देंगे। सीएम ने इस दौरान आगे कहा कि, भारत की कानून व्यवस्था भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाए गए संविधान से चलाएगी ,न कि किसी शरिया कानून से चलेगी। एक मुसलमान कहता है कि मैं गौ मांस खाऊंगा। वहीं हिंदु अड़ जाता है कि जन्म जन्म का नाता है गाय हमारी माता है, तो आप क्या सपा और कांग्रेस को वोट करेंगे?