कांग्रेस में टिकट के दावेदारों पर 2 सितंबर से शुरू होगी रायशुमारी
विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जल्दक ही घोषित कर सकती है। इसके लिए दो सितंबर से भोपाल में टिकट के दावेदारों को लेकर रायशुमारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ब्लाक से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। इसके पहले गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने करीब डेढ़ घंटे बैठक की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पहले उन सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है, जहां पार्टी को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है।
Read More: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज आएंगे रायपुर, आरोप पत्र करेंगे जारी, कोर कमेटी की लेंगे बैठक