H

कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है - जयराम ठाकुर

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 26 March 2024 07:37 AM


जयराम ठाकुर ने कहा कि, देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

bannerAds Img
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की विवादित टिप्पणी से चुनावी माहौल गरमा गया है। हालांकि, कांग्रेस नेत्री श्रीनेत ने सफाई दी कि, यह टिप्पणी उन्होंने नहीं की, बल्कि उनके X अकाउंट से किसी और ने पोस्ट की है। वहीं इस टिप्पणी को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सख्त रुख दिखाया है।

कंगना रणौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है

कंगना पर की गई इस विवादित टिप्पणी पर जयराम ठाकुर ने कहा कि, देवभूमि हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के खिलाफ कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत की ओर से की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कंगना रणौत छोटी काशी कहे जाने वाली मंडी की बेटी है। उन्होंने फिल्म जगत में हिमाचल और मंडी का नाम रोशन किया है। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि, कंगना रणौत का अपमान पूरे मंडी का अपमान है, पूरे हिमाचल का अपमान है, समूचे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान है।

मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है

जयराम ठाकुर ने आगे अपने बयान में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता का यह बयान ही मातृशक्ति के प्रति कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। देवभूमि के लोग कांग्रेस की महिला नेत्री की ओर से मंडी की बेटी के इस अपमान को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, मातृशक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन गई है। लोकसभा के चुनाव में मंडी और हिमाचल की जनता कांग्रेस को उनके इस कृत्य का करारा जवाब देगी।