H

कांग्रेस बताए उसे राम से आपत्ति है या मंदिर से - सुधांशु त्रिवेदी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 29 October 2023 05:28 PM


भारतीय जनता पार्टा के नेता त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस में खामखां का इफ्तार होता था। न तो उसमें रोजा रखने वाले होते थे और न इफ्तार करने वाले।

banner
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस का पुराना रोग उभर कर सामने आ रहा है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि, आखिर उसे राम से आपत्ति है या मंदिर से। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने जमीन आसमान एक करके रखा था राम मंदिर न बनने देने के लिए। आज जब मंदिर बन रहा है तो इनके मन में होली जल रही है और उसकी आग ठंडी नहीं पड़ पा रही है। बीजेपी के राज्यसभा सांसद ने आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग बाबरी मस्जिद को शहीदी बता रहे हैं। ये सीधे तौर पर कोर्ट की अवमानना है।

लीजिए आ गई तारीख

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, कार्यसेवकों को अयोध्या जाने से रोकने के लिए इन्होंने दीवार बना दी थी। इतना ही नहीं इन्होंने एमपी की पटवा सरकार भी बर्खास्त करवा दी थी। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने राम मंदिर को राजनीति के तराजू में लाभ हानि पर तोला है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के लिए राम मंदिर आस्था का विषय है। ये हम से तारीख पूछते थे लीजिए आ गई तारीख।

कांग्रेस पार्टी खतरनाक राजनीति कर रही है

भारतीय जनता पार्टा के नेता त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस में खामखां का इफ्तार होता था। न तो उसमें रोजा रखने वाले होते थे और न इफ्तार करने वाले। कांग्रेस के चुनावी मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, कचेहरे फितरत बदल रहे हैं। मुद्दा तो सिर्फ एक है प्रदेश का विकास है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी खतरनाक राजनीति कर रही है। मोहब्बत की दुकान की असली तस्वीर नफरत है। जातिगत गणना से जुड़े सवाल पर बीजेपी नेता त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस पहले बताए उन्होंने जातिगत गणना रोकी क्यों थी।