H

मोदी के मंत्रियों की संभावित सूची, नीतीश के इन 2 सांसदों का मंत्री बनना तय

By: Richa Gupta | Created At: 08 June 2024 11:25 AM


देश में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस सरकार में बिहार की JDU और आंध्र प्रदेश की TDP पार्टी अहम भूमिकाएं निभाएंगी।

bannerAds Img
देश में तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व वाली NDA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इस सरकार में बिहार की JDU और आंध्र प्रदेश की TDP पार्टी अहम भूमिकाएं निभाएंगी। नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू समेत चिराग पासवान, जीतन राम मांझी भी नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट का अहम हिस्सा रहेंगे। नीतीश कुमार के कुछ सांसदों को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा सियासी गलियारों में है।

रामनाथ ठाकुर का मंत्री बनना तय माना जा रहा

सूत्रों के अनुसार, JDU सांसद ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। कल नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU कोटे से 2 ही मंत्री शपथ लेंगे। बीते दिन जेपी नड्डा से हुई मुलाकात में डील फाइनल हुई थी। चर्चा है कि मोदी कैबिनेट में इस बार JDU बिहार से 8 से 10 सांसद मंत्री बनाए जा सकते हैं।

नीतीश कुमार के इन 2 सांसदों का मंत्री बनना तय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी कैबिनेट में बिहार के जातीय समीकरण को देखते हुए सांसदों को जगह दी जाएगी। बिहार की अलग-अलग जातियों के प्रमुख चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। फिलहाल बिहार के जिन 2 सांसदों का मोदी कैबिनेट में शामिल होना तय माना जा रहा है, उनमें मुंगेर लोकसभा सीट से सांसद ललन सिंह का नाम सबसे आगे है। ललन सिंह बिहार के सवर्ण भूमिहार समुदाय से हैं। नीतीश कुमार की जदयू में उनके बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता हैं। वे नीतीश कुमार के करीबियों में से एक हैं, ऐसे में इनके मंत्री बनने की उम्मीद सबसे ज्यादा है। कल शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के एक और सांसद रामनाथ ठाकुर को शपथ दिलाई जा सकती है। रामनाथ भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं और जदयू से राज्यसभा सांसद भी हैं। अति पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक को साधने के लिए इन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।