H

एमपी युवा कांग्रेस आज करेगी विधानसभा का घेराव

By: Richa Gupta | Created At: 13 February 2024 04:14 AM


मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा।

bannerAds Img
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश में बेरोजगारी, हरदा हादसा, अपराध, महिला सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहेंगे। दोपहर 12 बजे पीसीसी से कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस दफ्तर से विधानसभा घेराव करने निकलेंगे।

कोई वर्ग इस सरकार में सुरक्षित नहीं

मध्यप्रदेश में जिस प्रकार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, अपराध अनियंत्रित है, हर वर्ग का व्यक्ति असुरक्षित है। महिलाएं, अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ा कोई वर्ग इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। सत्ता में आने के पहले तमाम वादे करने वाली सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए है। युवा कांग्रेस भोपाल के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि उक्त धरना प्रदर्शन में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।